फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The strictness of the flag increased, police deployed on tollplaza

फा ्टैग की सख्ती बढ़ी,टोलप्लाजा पर पुलिस तैनात

Wed, 17 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The strictness of the flag increased, police deployed on tollplaza
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के लालानगर टोलप्लाजा पर मंगलवार को तकरार बढ़ने पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। बताया गया कि रात 12 बजे से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया, जिसके बाद कैश लेन बंद कर दिया गया। ऐसे में बिना फास्टैग के चल रहे वाहन चालकों ने पूर्वी-पश्चिमी छोर के सहायक मार्गों से टोल प्लाजा को पार करने की कोशिश की। इसे लेकर बार-बार हंगामा की नौबत पैदा होने लगी। टोलप्लाजा पर पांच किलोमीटर लंबे जाम और तकरार की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को फरमान जारी करते हुए प्रदेश के सभी टोलप्लाजा पर फास्टैग की सुविधा अनिवार्य कर दिया। रात 12 बजे से एनएचएआई के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर फास्टैग को प्रमुखता देने में लगे रहे। सुबह होते ही वसूली कार्य में लगी संस्था की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं, जब वाहन चालक कैशलेन पर लंबी लाइन लगाकर आगे बढ़ने की जिद करने लगे। जबकि वसूली संस्था और एनएचएआई कर्मी ने वाहनों को फास्टैग लेन से लेकर जाने की हिदायत दी गई, जिसका असर यह रहा कि वाहन चालक बिना फास्टैग के आगे जाने के लिए जोर आजमाइश की, जो तकरार का कारण बना। परियोजना निदेशक एनएचएआई एके राय ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देेशों का पालन न करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। तकरार पर विराम नहीं लग सका तो वाहन चालकों को चिह्नित कर रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। एजेंट की मनमानी पर बताया कि एजेंट फास्टैग के मानक पर काम कर रहे हैं। सुविधा लेने पर वाहन चालकों को लाभ मिलेगा और मासिक पास धारक निर्धारित तिथि तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed