फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The significance of Bapu's ideas

बापू के विचारों की बताई महत्ता

Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
The significance of Bapu's ideas
गांधी जयंती मनाई गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत स्कूलों में गोष्ठी आयोजित कर देश के लिए किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सभी से गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। इन्हीं विचारों से देश में बदलाव संभव है।   
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी विशाख जी ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने गांधी भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ प्रस्तुत किया। डीएम ने कहा कि गांधी जी सादा जीवन उच्च विचार रखने वाले व्यक्ति थे। गांधी जी का विचार था कि भष्ट्राचार की बीमारी को खत्म करने के लिए सोच बदलना,  सच्चाई और ईमानदारी को आचरण में उतारना जरूरी है।
विज्ञापन

गांधी जी का जीवन और उनके विचार अनुकरणीय हैं। पुलिस लाइन में गांधी जयंती मनाई गई। सुबह एसपी सचींद्र पटेल ने गांधी जी के एक चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। एसपी ने गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देशसेवा और  उनके जीवन मूल्यों के बारे में बताया। इसी तरह पुलिस कार्यालय सरपतहां में एएसपी डॉ. संजय कुमार ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी मनोज प्रियदर्शी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर संदीप कुमार मौर्य, वकील अहमद ,कमलेश मौर्य आदि रहे।  अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से तुरंतपुर में राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कृपाशंकर सेठ, मिश्री लाल, ताराशंकर, रविशंकर, अनूप सिंह आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल में चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला में अखिलेश गौड़ प्रथम, खुशी श्रीवास्तव द्वितीय और विशाल तृतीय रहे। निबंध में अनुज गौड़ प्रथम, सानिया द्वितीय, प्राची तृतीय रहीं। इस मौके पर पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता, इंद्र कुमार सरोज, सुभाष चंद्र सिंह, अंजनी कुमार, अनीता, मनोरमा आदि मौजूद रहीं। आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षक मानिक चंद्र यादव और अखिलेश यादव ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विमल कुमार मिश्र, रंजना, रतन लाल, प्रेम चंद्र, सुनील कुमार, देवी प्रसाद, सत्य प्रकाश, सलाऊद्दीन आदि रहे। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गांधी उद्यान में गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. जेएस नौलखा, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. सर्वेशानंद, सुशील कुमार, प्रभात कुमार, अवधेश, डॉ. किशोरी लाल आदि मौजूद रहे। जय मां सरस्वती शिक्षा निकेतन गुआली अभोली में प्रबंधक सभाजीत यादव की अध्यक्षता में गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।  घोसिया संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय घोसिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वंश नारायण यादव, संतोष कुमार, अवध नारायण आदि रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरमैचा, पं. राम तवंकल इंटर कॉलेज रोही, लोहिया इंटर कॉलेज सागरपुर बवईं, किसान बालिका विद्यालय नवधन में भी गांधी जयंती मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed