फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The school's boundary wall was damaged in the storm and could not be rebuilt

Bhadohi News: आंधी में टूटी थी स्कूल की चहारदीवारी, नहीं बनी

Sat, 13 Jun 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The school's boundary wall was damaged in the storm and could not be rebuilt
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणा की टूटी बाउंड्रीवाल। संवाद
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के लक्ष्मणा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की चहारदीवारी टूटने के एक महीने बाद भी नहीं बन सकी। इससे 16 जून से स्कूल खुलने पर अभिभावकों की चिंता बढ़ जाएगी। चहारदीवारी न होने से स्कूल में आवारा पशु आने-जाने लगे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुल 350 बच्चे पंजीकृत हैं। 13 मई को आई आंधी में परिसर का एक विशालकाय पेड़ चहारदीवारी पर ही गिर गया। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। धीरे-धीरे एक महीने का समय गुजर गया, लेकिन अब तक ग्राम पंचायत से लेकर विभागीय अधिकारियों ने उसकी मरम्मत नहीं कराई। विद्यालय परिसर खुला होने के कारण बच्चों के खेलते समय दुर्घटना की आशंका रहती है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। प्रधानाध्यापक मंजू लता सिंह ने बताया कि 13 मई की आंधी में चहारदीवारी टूट गई। उसे सही कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed