फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The sand mining lease of former MLA Vijay Mishra's close friend canceled

पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी का बालू खनन पट्टा निरस्त

Sat, 07 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The sand mining lease of former MLA Vijay Mishra's close friend canceled
ज्ञानपुर। दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके करीबी गिरधारी पाठक के नाम से पंजीकृत बालू खनन का पट्टा प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। गंगा में जगह-जगह बालू खनन स्थल होने के कारण पट्टा कराकर खनन कराया जाता है। अभी तक जिले में दो खनन साइटें चल रही थीं। इसमें एक पुरवा में और दूसरा इब्राहिमपुर में है। पुरवा का खनन पट्टा पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी गिरधारी पाठक के नाम से था। खनन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, काफी दिनों से रायल्टी जमा न होने के कारण बार-बार नोटिस भेजा जा रहा था। न तो नोटिस का सही जवाब आया और न ही रायल्टी जमा की गई। ऐसे में जिलाधिकारी ने खनन पट्टा निरस्त कर दिया। खान अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि लाइसेंसधारक गिरधारी पाठक का पुरवां गंगा घाट का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं होगा, तब तक प्रशासन की निगरानी पुरवां गंगा घाट पर बनी रहेगी। किसी तरह का अवैध खनन होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गिरधानी पाठक पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बीते दिनों गोपीगंज थाने में पूर्व विधायक के नाम से जो गिराह पंजीकृत किया गया था, उसमें गिरधारी पाठक का भी नाम है। गिरधारी पाठक जेल में हैं। कई महीने से रायल्टी जमा नहीं की जा रही थी। ऐसे में पट्टाधारक को नोटिस भेजा गया। उसके बावजूद रायल्टी जमा न होने के कारण खनन पट्टा निरस्त कर दिया गया। - आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed