फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The safety wall of the railing of the platform collapsed due to rain, one injured

Bhadohi News: बारिश से गिरी प्लेटफॉर्म के रेलिंग की सुरक्षा दीवार, एक घायल

Tue, 01 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The safety wall of the railing of the platform collapsed due to rain, one injured
चौरी। उत्तर रेलवे के परसीपुर स्टेशन पर सोमवार को हुई बारिश के बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर सुरक्षा के लिए बनी रेलिंग की दीवार सड़क पर भरभरा कर गिर गई। इसमें एक साइकिल सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका उपचार भदोही के निजी अस्पताल में चल रहा है। संयोग अच्छा रहा कि एक चारपहिया वाहन और बाइक सवार अन्य राहगीर बच गए।
विज्ञापन

चार साल पूर्व स्टेशन सहित प्लेटफॉर्म व सुरक्षा को लेकर रेलिंग सहित तमाम कार्य कराए गए थे। निर्माण कार्य के बाद हुई पहली बारिश में ही निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे थे। वन विभाग की नर्सरी के पास लगभग 40 फीट रेलिंग दीवार सहित गिर गई। जिसे आज तक सही नहीं कराया गया। सोमवार को भी हुई बारिश में लगभग लगभग 70 फीट रेलिंग दीवार सहित सड़क पर गिर गई। सड़क पर दीवार गिरने से बाजार से अपने घर जा रहा साइकिल सवार राजेश यादव (10) चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की माने तो निर्माण कार्य में भारी लापरवाही की गई है। सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। दीवार सिर्फ ऊपर से तीन ईंट से पक्की जोड़ी गई है, बाकी नीचे सब मिट्टी से जोड़ाई की है। उसी पर लोहे की रेलिंग लगा दी गई।
विज्ञापन

--------------

वर्जन:
सोमवार को प्लेटफॉर्म-1 पर रेलिंग और सुरक्षा दीवार गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद त्वरित उच्चाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। -वीएस श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक, परसीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed