फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The roads will be 1.52 billion Ckack

1.52 अरब से चकाचक होगी सड़कें

Thu, 05 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 05 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
 भदोही होकर विंध्यधाम की यात्रा में सड़क की बदहाली का दर्द झेलने वालों के लिए अच्छी खबर है। यह संकरी सड़क जल्द ही फोरलेन बनेगी और इस पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। इसके लिए 152 करोड़ 
विज्ञापन

के बजट को शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू 
कर दी गई है। जून के आखिर तक सड़क को फोरलेन बनाने 
का काम शुरू हो जाएगा। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने 
के लिए भदोही नगर के रजपुरा लेकर से जौनपुर जिले की सीमा तक चिह्नांकन भी कर लिया 
गया है। भदोही-मिर्जापुर मार्ग फोरलेन होगा। जिले की जौनपुर सीमा से लेकर भदोही जिले की सीमा तक कुल 25 किलोमीटर लंबे मार्ग को बीच के ढाई मीटर चौड़े डिवाइडर से दोनों तरफ 8.75-8.75 मीटर चौड़ा किया जाएगा। कुल मिलाकर रोड की चौड़ाई 20 मीटर की जाएगी। अभी यह सड़क केवल सात मीटर चौड़ी है। तकरीबन आठ महीने की कवायद के बाद यातायात के लिहाज से ज्यादा दबाव वाले इस मार्ग के दिन बहुरने की स्थिति आई है। 
विज्ञापन

 दूसरी ओर रोड चौड़ीकरण को लेकर सड़क की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची है। विभाग ने जौनपुर जिले की सीमा से लेकर रजपुरा तक अतिक्रमण का चिह्नांकन भी कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 माना जा रहा है कि नक्शा आने के बाद और भी निर्माण अतिक्रमण जद में आ सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 

जून के आखिर तक काम शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके चौरसिया ने कहा कि सड़क पर बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि 2017 तक सड़क तैयार   हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed