फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The road of Khanapur-Nevada Bind Bastii will be repaired with 24 lakh rupees

Bhadohi News: खानापुर-नेवादा बिंद बस्ती की सड़क की 24 लाख रुपये से होगी मरम्मत

Sat, 27 Dec 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The road of Khanapur-Nevada Bind Bastii will be repaired with 24 lakh rupees
ज्ञानपुर। अभोली ब्लाॅक के नेवादा से बिंद नगर मार्ग और ज्ञानपुर के खानापुर बिंद बस्ती संपर्क मार्ग की मरम्मत होगी। इसके लिए शासन से 24 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से निविदा प्रकिया पूरी होने पर संपर्क मार्ग के मरम्मत का काम शुरू होगा। इन मार्गों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। जिले में ढ़ाई हजार किलोमीटर के क्षेत्र में सड़कों का जाल फैला है।
विज्ञापन

इसकी निगरानी लोक निर्माण, आरईएस, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत और मंडी समिति करती है। हर साल इन सड़कों की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। सभी विभागों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गाें की हर साल मरम्मत होती है, लेकिन ग्रामीण सड़कें सही नहीं हो पाती हैं। वित्तीय वर्ष में शासन स्तर से ग्रामीण सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खानापुर बिंद बस्ती मार्ग का 11.12 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर तक और ढाई सौ मीटर लंबे बिंद नेवादा मार्ग की मरम्मत 12.92 लाख रुपये से किया जाएगा।

यह दोनों मार्ग करीब आठ साल पहले बनाए गए थे। जो तीन साल से खराब हैं। बारिश के दिनों में सफर के दौरान दिक्कतें होती हैं। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
इसकी स्वीकृति मिली है। पीडब्ल्यूडी के एई सुभाष मौर्या ने बताया कि दो संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए शासन से स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed