फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The relatives of the rape victim were beaten up by the relatives of the accused.

Bhadohi News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को आरोपी के रिश्तेदार ने पीटा

Sat, 17 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the rape victim were beaten up by the relatives of the accused.
नगर के एक मोहल्ले में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी के रिश्तेदार ने शुक्रवार को पीड़िता के परिवार वालों से मारपीट की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पूर्व गोपीगंज के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी बाजार गई थी। लौटते समय सुनसान स्थान पर एक युवक खिंचकर ले गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी युवक के तीन रिश्तेदार उसके घर में घुसकर उसको और उसकी नाबालिग बेटी को मारापीटा। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दर्ज मुकदमें में सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सदानंद सिंह ने कहा कि आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed