{"_id":"570ff41a4f1c1b833c4a6e2e","slug":"the-recent-death-of-unsolved-weaver-in-the-carpet-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन कारखाने में अबुझ हाल में बुनकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन कारखाने में अबुझ हाल में बुनकर की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत नगर के चौरी रोड बाजार सरदार खां स्थित एक कालीन कारखाने में रहस्यमय परिस्थितियों में 35 वर्षीय बुनकर की मौत हो गई। कारखाना मालिक से जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कहा है कि उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
जानकारी हो कि बाजार सरदार खां में हसरत अली बेग का कालीन बुनाई कारखाना है। वहां एक दर्जन बुनकर कार्य करते हैं। संचालक ने बताया कि बीती रात सभी बुनकर भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए और भोर बाकी बुनकर तो काम पर लग गए लेकिन वीरेंद्र नामक बुनकर सोता ही रहा। उसके बारे में पूछने पर साथियों ने बताया कि वह छत पर सो रहा है। इस पर उसे उठाने गए तो पता चला कि उसकी स्थिति नाजुक है और फौरन अस्पताल ले जाना होगा। दूसरे बुनकरों के सहयोग से उसे इंदिरा मिल के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसे वाराणसी ले जाने की सलाह दी गई। संचालक के अनुसार वाराणसी ले जाते उक्त बुनकर ने रास्ते में दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां मृतक के परिजन और पुलिस ने वहां पहुंच कर छानबीन की। हलांकि मामला परिजनों के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टेम रिपोर्ट आने का इंतजार करना होगा।