फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The property worth two crore 20 lakhs of the former MLA's close will be attached

Bhadohi News: पूर्व विधायक के करीबी की दो करोड़ 20 लाख की संपत्ति होगी कुर्क

Thu, 06 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The property worth two crore 20 lakhs of the former MLA's close will be attached
ज्ञानपुर । सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक के गिरोह के सदस्य सुरेश केशरवानी का दो करोड़ बीस लाख का दो मंजिला भवन कुर्क करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय मिश्र इन दिनों आगरा जेल में है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म सहित 83 से अधिक केस दर्ज हैं। बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की अदालत ने विजय मिश्र के गिरोह के सदस्य सुरेश केशरवानी का नारेपार उपरहार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला मकान कुर्क करने का आदेश दिया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ बीस लाख है। जिलाधिकारी ने भवन को 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुरेश केशरवानी 2006 से अपराध जगत में रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में जल्द ही भवन को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed