फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The promptness of the railway workers saved the lives of two passengers

Bhadohi News: रेलकर्मियों की तत्परता से बची दो यात्रियों की जान

Sun, 18 Jun 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The promptness of the railway workers saved the lives of two passengers
गोपीगंज। नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह रेलकर्मियों की तत्परता सें दो यात्रियों की जान बच गई। शनिवार की सुबह दरभंगा से पुणे की तरफ जा रही ज्ञान गंगा एक्सप्रेस अपने नियत समय से दो घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान दो यात्री पानी पीने के लिए प्लेटफार्म पर उतरे। पानी पीकर वे ट्रेन चढ़ने वाले ही थे कि अचानक ट्रेन चल दी। जल्दबाजी में दोनों ने दौड़कर ट्रेन के दरवाजे के हत्थे को पकड़ना चाहा, लेकिन पैर फिसल जाने के कारण आधा शरीर ट्रेन के नीचे चला गया। इसे देख यात्रियों समेत रेलवे पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे और शोर लगी। आनन-फानन में आरपीएफ के जवान अजय कुमार सिंह व जीआरपी के अमित कुमार यादव ने दौड़कर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर राम सजीवन को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए चालक से बात कर ट्रेन को रोकवा दिया। तब जाकर दोनों यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया और उन्हें वापस ट्रेन पर बैठा दिया गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आरपीएफ व जीआरपी जवान सहित स्टेशन मास्टर की तारीफ की। हालांकि ट्रेन जा रही थी। इसलिए दोनों यात्रियों का नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed