Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The police station is one kilometer away, the outpost is five kilometers away

Bhadohi News: एक किलोमीटर दूर थाना, पांच किलोमीटर दूर चौकी

Sat, 04 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The police station is one kilometer away, the outpost is five kilometers away
सुरियावां। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए पूर्व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कई नई पुलिस चौकी का सृजन किया। सुरियावां में दो नई चौकी बनाई गई।
विज्ञापन

उनसे गांव को जोड़ दिया गया, लेकिन अब नई मुश्किल शुरू हो गई है। थाने से 500 मीटर से एक किमी दूर के गांव को पांच किमी दूर चौकी से जोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस की ओर से सुरियावां थाने में नई चौकी चौगना और अभियां में बनाई गई है।
नगर से सटे पांच गांव को पांच किमी दूर चौगना और अभियां से जोड़ दिया गया है। मारपीट या अन्य आकस्मिक स्थिति में ग्रामीण पहले थाने जाते हैं।
जहां उनसे चौकी पर जाने की बात कही जाती है। उन्हें जरुरत पड़ने पर पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। मनापुर के अलावा कौड़र, छपरिया, चकिया चौथार, सनाथपुर, छतरीपुर के लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस चौकी अभिया को पट्टीबेजाव से पांच किमी दूर चौकी में जोड़ा गया है। जबकि सुरियावां थाना दो किमी पर स्थित है। तेजसिंहपुर, छतमा गांव से अभिया चौकी दूर है, थाना सुरियावां नजदीक है। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त गांवों को थाना के हल्का में जोड़ा जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राकेश सिंह, जेपी उपाध्याय, अजय कुमार, मोनू कुमार, आदर्श, लल्लन, सुनील कुमार, हौशिला आदि ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर मांग की है कि उक्त गांवों को थाना सुरियावां के हल्का में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed