फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The police kept struggling throughout the day in the case of the murder of a teenager

Bhadohi News: किशोरी की हत्या मामले में दिनभर हाथ-पैर मारती रही पुलिस

Sun, 01 Dec 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
The police kept struggling throughout the day in the case of the murder of a teenager
भदोही। क्षेत्र के रणई (याकूबपुर) गांव स्थित झाड़ियों में किशोरी की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली रहे। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम दिनभर हाथ-पैर मारती रही, लेकिन शाम तक उसके हाथ कुछ नहीं लग सका। सीओ ने बताया कि किशोरी के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में किस कारण से किशोरी की हत्या की गई। यह एक बड़ा सवाल बन गया है। भदोही कोतवाली के रणई याकूबपुर गांव में 24 नवंबर को गांव के ओमप्रकाश पाल के बेटी की शादी थी। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी लक्ष्मी भी गई थी। परिवार के अन्य सदस्य खाना खाकर घर चले गए, लेकिन लक्ष्मी नहीं लौटी। इसके पांच दिन बाद किशोरी का शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला। किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। एसपी डॉ. मीनाक्षी ने खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। टीमें दिनभर पूछताछ करती रहीं, लेकिन शाम तक उसके हाथ कुछ नहीं लगा। टीम गांव जाकर परिजनों से भी जानकारी ली। सीओ अशोक कुमार मिश्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। परिजन किसी पर हत्या की आशंका भी नहीं जता रहे हैं। ऐसे में पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed