फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The players showed their skills in archery among boys and girls

Bhadohi News: तीरंदाजी बालक-बालिका में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 27 Feb 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The players showed their skills in archery among boys and girls
देवनाथपुर के पास तिरंदाजी में निशाना लगाते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। श्रीदयाल आर्चरी एकेडमी देवनाथपुर में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्ञानपुर तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। मेहनत करने वाले खिलाड़ी निश्चित ही ओलंपिक में प्रतिभाग कर जिले का नाम जरूर रोशन करेंगे। तीरंदाजी के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने कहा कि हर संभव खिलाड़ियों की मदद की जा रही है। धन के अभाव में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा को प्रभावित नहीं होना दिया जाएगा। संरक्षक प्रदीप बरनवाल ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उनसे मेहनत कर निखारने की। इस दौरान सटीक निशाना लगाकर खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 वर्ष बालिका वर्ग में सौम्या सिंह ने रजत, बालक वर्ग में शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 13 वर्षीय बालिका वर्ग में गरिमा गुप्ता ने स्वर्ण और राधिका ने रजत पदक प्राप्त की। 13 वर्षीय बालक वर्ग में आदर्श स्वर्ण, अनुराग रजत और अमन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खास ही उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर उर्मिला देवी, शिव प्रकाश सिंह, विनीत जायसवाल, रविंद्र कुमार, आलोक कुमार, डॉ. रत्ना गुप्ता, डॉ. कृष्णा सिंह, सुमन गुप्ता, कमलेश कुमार, अशोक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed