फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The picture of 53 roads will change from four crores

चार करोड़ से बदलेगी 53 सड़कों की तस्वीर

Sun, 29 Aug 2021 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
The picture of 53 roads will change from four crores
आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की 53 प्रमुख सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए सितंबर में लोक निर्माण विभाग ने ऑनलाइन निविदा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। ठेकेदार विभागीय दफ्तर का चक्कर लगाने लगे हैं। 53 सड़कों पर करीब चार करोड़ का खर्च आएगा। किसी भी जिले का विकास वहां की यातायात व्यवस्था के साथ ही साथ सड़कों से दिखाई पड़ती है। कालीन नगरी भदोही में जीटी रोड को छोड़ दिया जाए तो लुंबनी-दुद्धी मार्ग, भदोही से गोपीगंज, वहिदानगर से दुर्गागंज, कौलापुर से सेमराध और जंगींगंज से धनतुलसी सरीखे प्रमुख मार्ग का निर्माण कराया जा चुका था लेकिन ग्रामीण सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था। मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि 15 सितंबर तक अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने बजट के हिसाब से 53 प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण और मरम्मत की कवायद में जुट गया है। सितंबर के पहले सप्ताह में इसके लिए ऑनलाइन निविदा जारी की जाएगी। अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि 53 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए ऑनलाइन निविदाएं ली जाएंगी। सड़कों के मरम्मत पर करीब चार करोड़ खर्च आएगा। जिसका आगणन तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर भदोही-औराई, मतेथू-कलिंजरा, गोपीगंज-भदोही, दुर्गागंज-ज्ञानपुर, सुभाषनगर-रोही, पड़ाव गोपीगंज-रामपुर घाट, सूफीनगर-जंगीगंज स्टेशन, कोइरौना-कलिंजरा मोड़, लालानगर-ज्ञानपुर आदि सड़कों के लिए तीन सितंबर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed