फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The only lamp extinguished, innocent child dies after being hit by a bike

Bhadohi News: बुझ गया इललौता चिराग, बाइक की चपेट में आकर मासूम की मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The only lamp extinguished, innocent child dies after being hit by a bike
गोपीगंज। कोतवाली बासूपुर डेरवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से सड़क के किनारे खेल रहे तीन वर्षीय मासूम शिवा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के दौरान बाइक सवार फरार हो गया, लेकिन कुछ ही देर बार वह कोतवाली में हाजिर हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील कुमार बिंद की पत्नी राधा देवी तीन वर्षीय बेटे शिवा, देवरानी व भतीजे के साथ बकरी चरा रही थी। बेटा शिवा सड़क के किनारे खेल रहा था। इस दौरान गांव का ही युवक रामराज तेज रफ्तार से बाइक लेकर निकला। इसी बीच सड़क किनारे खेल रहा मासूम उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग मासूम को घायलावस्था में अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इधर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर बाइक चालक की तलाश में लग गई। कुछ देर बाद बाइक सवार थाने पहुंचा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। सुनील बिंद की दो पुत्री व एक पुत्र था। पत्नी अपना ऑपरेशन भी करवा चुकी है। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed