फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ninth Muharram procession began amid chants of Ya Hussain

Bhadohi News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकला नौवीं मुहर्रम का जुलूस

Fri, 26 Jun 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The ninth Muharram procession began amid chants of Ya Hussain
गोपीगंज। मुहर्रम की नौवीं तारीख बृहस्पतिवार की रात नगर मे ताजिया का जुलूस निकाला गया। इमाम चौक पर रखे गए ताजिए के साथ निकाले गए जुलूस मे शामिल अकीदत मंद या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए नगर का भ्रमण किया। सातवी मुहर्रम को अलम और आठवी मुहर्रम को दुलदुल का जुलूस निकाला गया था। नगर के चुड़िहारी मोहाल से अखाड़ा शेख सलामत की ओर से निर्धारित समय पर जुलूस निकाला गया। जिसमें मेवड़ापुर व सोनिया तालाब से बज्मे सुन्नत कमेटी अखाड़ा का जुलूस भी शामिल हुआ।
विज्ञापन

दूसरा जुलूस धूम खां अखाड़ा पश्चिम मोहाल से निकाला गया, जिसमे भगवतपुर से निकाला गया जुलूस शामिल हो गया।
ढोल तासा के साथ निकाले गये जुलूस में शामिल लोग अलम दुलदुल ताजिए के साथ नगर का भ्रमण किया। जुलूस मे सभी इमाम चौक के ताजियादार अलम और दुलदुल के साथ शामिल हुए। जुलूस मे चल रहे अखाड़े के खिलाड़ी जगह-जगह फन ए सिपहगिरी (कला) का प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक सचिदानंद पांडेय और चौकी प्रभारी शशांक वाजपेयी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed