फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The MP demanded the stoppage of important trains at Bhadohi and Janghai stations

Bhadohi News: सांसद ने की भदोही और जंघई स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग

Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The MP demanded the stoppage of important trains at Bhadohi and Janghai stations
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलते सांसद डॉ. विनोद बिंद। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
ज्ञानपुर। भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने भदोही और जंघई रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की। वहीं, विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के लिए भी कहा। सांसद ने रेलमंत्री को पत्रक सौंपा। कहा कि भदोही कालीन कारोबार के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। लाखों बुनकर, व्यापारी और निर्यातक समेत विभिन्न देशों के आयातक भदोही पहुंचते हैं। भदोही में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। इस कारण यात्रियों को वाराणसी या अन्य जगहों पर जाकर दिल्ली व अन्य स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ना पड़ता है। सांसद ने नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल वीकली एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस, कोलकाता वीकली एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वाराणसी दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, एसएमबीडी कटरा स्पेशल ट्रेन के भदोही रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की। वहीं, जंघई रेलवे स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, काशी महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन


ककराही सहित कई स्थानों पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की मांग
सांसद ने रेल मंत्री से गोपीगंज के ककराही मंडी समिति के पास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के साथ ही माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के जल्द निर्माण की मांग की। भीटी रेलवे स्टेशन के पास टेला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, अतरौरा हाल्ट के पूरब में खरगापुर में अंडरपास के जल्द निर्माण की मांग की है। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed