फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The moon hid behind the clouds... at the auspicious moment, she caught a glimpse of her beloved through a sieve.

Bhadohi News: चांद छिपा बादल में...मुहूर्त पर चलनी से किया पिया का दीदार

Fri, 30 Oct 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The moon hid behind the clouds... at the auspicious moment, she caught a glimpse of her beloved through a sieve.
जमुनीपुर कॉलोनी मां कात्यायनी मंदिर में करवा चौथ का पूजन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : ARchive
ज्ञानपुर। जिले भर में बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से करवाचौथ का पर्व मनाया गया। व्रतियों ने शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय देखकर पिया का दीदार किया। अर्नब चक्रवात के बीच चंद्रमा बादलों में छिपा रहा।
विज्ञापन

जिससे चंद्रमा का दीदार कर अपने पति का दीदार करने की तमन्ना मन में ही रह गई, लेकिन व्रतियों ने मुहूर्त और चंद्रोदय के समय को देखकर अपने चंद्रमा का दीदार किया और पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा का दीदार कर अखंड सुहाग की कामना की। शाम से ही महिलाएं सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चन में मशगूल रहीं। इस बीच चंद्रमा बादलों की ओट में छिपा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ की तैयारी में महिलाएं एक सप्ताह पहले से ही तैयारी में लगी रही। घरों की छतों और आंगन में थाली, करवा और दिया लेकर महिलाओं ने चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार किया। चंद्रमा दिखते ही महिलाओं ने पहले चंद्रमा को अर्घ्य दिया, फिर छलनी से अपने पति का मुखड़ा निहारती रही। पति ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण करवाया।

भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, जंगीगंज, सुरियावां सहित नई बाजार, जमुनीपुर कॉलोनी के मां कात्यायनी मंदिर में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंदिर में पूजन-अर्चन किया। आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि रोजाना चंद्रमा 7.30 बजे चंद्रमा निकलते हैं, लेकिन करवाचौथ के दिन चंद्रमा आठ बजे निकले।

जमुनीपुर कॉलोनी मां कात्यायनी मंदिर में करवा चौथ का पूजन करती महिलाएं। संवाद

जमुनीपुर कॉलोनी मां कात्यायनी मंदिर में करवा चौथ का पूजन करती महिलाएं। संवाद- फोटो : ARchive

जमुनीपुर कॉलोनी मां कात्यायनी मंदिर में करवा चौथ का पूजन करती महिलाएं। संवाद

जमुनीपुर कॉलोनी मां कात्यायनी मंदिर में करवा चौथ का पूजन करती महिलाएं। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed