फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The moon has been sighted, Eid will be celebrated today

Bhadohi News: चांद का हुआ दीदार, आज मनाई जाएगी ईद

Sat, 21 Mar 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The moon has been sighted, Eid will be celebrated today
भदोही नगर के कटरा बाजार में चाद रात को खरीदारी करते लोग। स्रोत-संवाद - फोटो : Samvad
भदोही। शुक्रवार की शाम को चांद दिखाई देने के बाद शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार की शाम को मुस्लिम बंधु ईद की बधाई देना शुरू कर दिए। भदोही कस्बे के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज का समय पहले से तय है। रूहले हयात कमेटी के अनुसार ईदगाह रेलवे स्टेशन 7 बजे, ईदगाह सिविल लाइन 7.45 बजे, ईदगाह चौरी रोड 7.30 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन आलमपुर 7.15 बजे, ईदगाह घमहापुर 7.15 बजे, मैदान फलाहे उम्मत स्टेशन रोड 7 बजे, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड 7.15 बजे, मस्जिद गौरियाना महाल 7.30 बजे, मस्जिद इत्तेहाद सहाबाबाद में 7.15 बजे, मोहम्मदी मस्जिद काजीपुर 7.15 बजे, मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार 7.10 बजे तथा अंत में जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में 9 बजे नमाज़ होगी।
विज्ञापन

चांद का दीदार होते ही बाजारों में बढ़ी चमक, हुई जमकर खरीदारी
भदोही। ईद का चांद दिखने के बाद शुक्रवार की शाम को बाजार में रौनक बढ़ गई। रात तक बाजार में खरीदारी हुई। गोपीगंज, नईबाजार, खमरिया, घोसिया, चौरी बाजार, सुरियावां समेत छोटे-छोटे कस्बों में भी भीड़ के कारण खूब खरीदारी हुई। रात 12 बजे तक दुकानें खुली रहीं। खाने-पीने के सामान, रेडीमेड कपड़ों, टोपी, कुर्ता, पजामा की खरीदारी लोग कर रहे हैं। बाजार में भीड़ इस तरह रही कि अजिमुल्लाह चौराहे से शुरू होकर अंबर नीम तक पैदल चलने की जगह नहीं मिल रही है। लिप्पन तिराहे, नगर पालिका तिराहा, तकिया कल्लन शाह, अजिमुल्लाह चौराहा पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

260 रुपये किलो खोवा, 70 से 100 रुपये किलो तक बिकी सेंवई
भदोही। ईद की सेंवई उतना ही लजीज होगा, उसमें जितना खोवा पड़ा होगा। खोवा मंडी में शुक्रवार की शाम को खोवा 260 रुपये किलो तक पहुंच गया। दुकानदार संजू ने बताया कि आज तो 260 रुपये में बिका है। लेकिन कल चांद की रात है। कहां तक पहुंचेगा कोई नहीं जानता। ज्यादातर महीन वाली सेंवई की मांग होती है। भदोही, नईबाजार और गोपीगंज बाजार में सेवई की अच्छी खरीदारी हो रही है। यहां 70 से 100 रुपये तक प्रति किलो बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मस्जिदों में इस समय अदा की जाएगी नमाज
- अजिमुल्लाह चौराहे ईदगाह में पहली जमात सुबह 7.00 बजे और दूसरी जमात 7:45 बजे होगी।
- मस्जिद रौजा गाजी मियां में पहली जमात 7 बजे दूसरी जमात 7:45 बजे होगी।
- नईबाजार की एक मात्र ईदगाह में पहली जमात 7.15 बजे दूसरी जमात 7.45 बजे होगी।
- गोपीगंज के गिराई स्थित ईदगाह में सुबह 8.30 और फूलबाग में 8.00 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article