{"_id":"61c0cba942eedb203d5b44ce","slug":"the-miscreant-absconded-with-a-bag-full-of-two-lakh-rupees-bhadohi-news-vns6290561127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपयों से भरा झोला लेकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख रुपयों से भरा झोला लेकर बदमाश फरार
विज्ञापन
भदोही कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर स्थित डाकघर परिसर में मोटर साइकिल के हैंडल पर लटकाकर रखे गए रुपयों से भरे झोले को लेकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। बाइक खड़ी कर डाकघर में गया व्यक्ति जब बाहर आया तो झोला गायब देख कर सन्न रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाकघर का सीसीटीवी खंगाला, लेकिन शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में एसओजी का भी सहयोग ले रही है।
जानकारी के अनुसार नगर चौरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के प्रबंधक कुकरौठी निवासी आनंद उपाध्याय ने दोपहर में स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाला। रुपये एक झोले में रख कर बाइक के हैंडल में टांग कर घर की ओर बढ़े और डाकघर परिसर में बाइक ले जाकर खड़ी कर दी। इसके बाद निजी कार्य से डाकघर के अंदर चले गए। कुछ ही देर में जब वे वापस लटे तो बाइक तो मौके पर मिली, लेकिन उस पर लटकाकर रखा गया झोला नदारद था।
बाइक के हैंडल पर झोला न पाकर प्रबंधक के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। उन्होंने भुक्तभोगी से पूछताछ की। कुल मिलाकर पुलिस को डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा था। पुलिस ने काफी देर तक सीसीटीवी के फुटेज की जांच की। शाम को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोई दो लाख रुपये झोले में रख कर बाइक में लटका कर छोड़ देगा तो उसे कौन बचाएगा। उन्होंने पूरे मामले में खुद प्रबंधक के भी संदिग्ध होने की बात कही। हालांकि यह भी कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसओजी का भी सहयोग लिया जा रहा है।