फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury dropped three degrees, the coldest night of the season

Bhadohi News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, सीजन की सबसे ठंडी रात

Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped three degrees, the coldest night of the season
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर जनपद में सीधे तौर पर अब दिखने लगा है। रविवार को न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर छह डिग्री तक पहुंच गया। यह सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें भी विलंबित चल रही है। 15160 दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी है। शनिवार की रात अचानक से तापमान में तीन डिग्री की कमी आई। रात 12 से तीन बजे के मध्य तापमान में चार डिग्री से भी कम रहा। अचानक से ठंड में हुई वृद्धि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम सात बजे से ग्रामीण अंचलों की मार्गों पर सन्नाटा पसर जाता है। इक्का दुक्का राहगीर नजर आते हैं, शाम के वक्त नदी के किनारे वाले गांवों के आस-पास कोहरा भी दिखने लगता है। लेकिन सुबह होते- होते कोहरा छट जाता है। पछुआ हवाओं का वेग चलने के कारण गलन का एहसास होता है। जरा सी लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे मौसम में सेहत को लेकर सतर्क रहने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। आगामी दिनों में दो डिग्री और पारा लुढ़केगा, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। बताया यह मौसम फसल के दृष्टिकोण से फायदे मंद है। खासकर रबी की प्रमुख फसल गेंहू के लिए मौसम संजीवनी है।
विज्ञापन


इनसेट :
देरी से चली ट्रेंने, यात्री हुए परेशान
भदोही। ठंड का असर लोगों की सेहत पर ही नहीं बल्कि ट्रेन पर भी दिखा है। वाराणसी जंघई मार्ग पर 15160 दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से चल रही थी। रविवार को खबर लिखे जाने तक भदोही स्टेशन नहीं पहुंची थी। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर बैठे रहे। भदोही रूट की केवल यही एक ट्रेन विलंब से चल रही है। पूर्वाेत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड से गुजरने वाली पवन एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे विलंब से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट:
तिथि- अधिकतम - न्यूनतम
15 दिसंबर - 23.5 - 6
14 दिसंबर - 22.3 - 9
13 दिसंबर - 23 - 9
12 दिसंबर - 23.8 - 7.6
11 दिसंबर - 23.7 - 8.6
10 दिसंबर - 23.7 - 12.7
नोट तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed