फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury dropped due to light rain, melting made people chill

हल्की बारिश से लुढ़का पारा, गलन से ठिठुरे लोग

Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to light rain, melting made people chill
कड़ाके की ठंड से कालीन नगरी के लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दो दिन मौसम साफ होने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन शनिवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह से बादलों की घेराबंदी और दोपहर में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान करीब सात डिग्री तक लुढ़क गया। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग अलाव के आसपास ही डटे रहे।
विज्ञापन

साल के शुरूआत से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। करीब 17 से 18 दिनों तक कोहरा, बारिश और गलन से लोग परेशान रहे। 20 और 21 जनवरी को मौसम साफ हुआ तो धूप खिली। इससे लोगों ने राहत महसूस थी। इस बीच शनिवार को मौसम अचानक फिर बदल गया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान में बादलों का डेरा दिखा। सुबह 11 बजते-बजते हवाओं संग हल्की बारिश शुरू हो गई। जिससे सड़कें कीचड़ से सन गईं। ठंड और गलन के चलते सुबह उठने वाले लोग अपने काम में लगने की बजाय अलाव के आसपास ही डटे रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री से अधिक रहा वहीं शनिवार को पारा लुढ़ककर 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम अभी खराब रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने से तिलहनी फसलों में माहो कीट का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed