फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The maximum temperature rose by three degrees and the minimum by two degrees

Bhadohi News: अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम दो डिग्री बढ़ा

Sat, 04 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by three degrees and the minimum by two degrees
ज्ञानपुर में सुबह के समय आसमान में छाए बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में बीते कुछ दिनों से रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार सुबह से शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहा। इससे लोगों को उमस और गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 15 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हल्की बारिश के बाद तापमान छह से सात डिग्री तक कम हो गया है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर में कुछ समय के लिए तेज धूप ने परेशान किया, हालांकि तीन से चार बजे तक बादल फिर सक्रिय हो गए। बादलों की आवाजाही के बीच लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन दूसरे दिन भी बादल दगा देकर निकल गए। बिजली भी खूब आंख मिचौली का खेल खेल रही है। रात में आठ से 10 बार बिजली ट्रिपिंग कर रही है। बेजवां के कृषि प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार की अपेक्षा में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed