फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The lifting of food grains from vehicles with GPS system, the commissioner strict

जीपीएस सिस्टम लगे वाहनों से खाद्यान्न का उठान,आयुक्त सख्त

Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The lifting of food grains from vehicles with GPS system, the commissioner strict
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के साथ प्रतिमाह बढ़ रहे भार को देखते हुए खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने खाद्यान्न का उठान जीपीएस सिस्टम लगे वाहनों से ही कराने का निर्देश दिया है। विपणन विभाग को पालन कराने को कहा गया है। पूर्व निर्धारित वाहनों की मैपिंग सीमा 150 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत होगी। मंगलवार को आए आदेश का पालन कराने के लिए विभाग ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि यह व्यवस्था स्टेप-1 और स्टेप-2 दोनों के लिए लागू होगी। स्टेप-1 के तहत ब्लाकवार लगे अधिसंख्य वाहनों में सिस्टम को लगवाया जा चुका है। शेष बचे वाहनों में भी सिस्टम लगवाकर ही खाद्यान्न का उठान कराया जाएगा। कहा कि जब सभी वाहनों में सिस्टम लगा रहेगा तो वाहनों की हकीकत अपने आप ही विभाग को पता चलती रहेगी। आयुक्त के निर्देश का पालन कराने के लिए टेंडरधारकों से सिस्टम को फालो कराने के लिए सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपित ठेकेदार के खिलाफ नहीं हो सकी कार्रवाई
ज्ञानपुर। ठेकेदार विनीत सिंह की तहरीर पर एक सप्ताह पूर्व गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी स्टेज-2 के आरोपित ठेकेदार के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई न होने से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। एसपी रामबदन सिंह ने एएसपी आरके वर्मा से स्टेज-2 का टेंडर लेने में फर्जीवाड़ा की शिकायत की जांच कराई गई थी, जांच सही मिलने पर ठेकेदार और आरएफसी लिपिक पर मुकदमा दर्ज हो सका था। मामला सुर्खियों में आते ही आरएफसी मिर्जापुर केके सिंह ने लिपिक को निलंबित कर दिया, लेकिन ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हो सकी। गोपीगंज कोतवाल केके राय ने कहा कि कोविड-19 की व्यवस्था और मंडलीय पत्रावली उपलब्ध न होने के कारण देर हो रही है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। जल्द ही कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed