{"_id":"57c1f1124f1c1b602fd4fbb8","slug":"the-hospital-is-not-ajiteshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में इलाज नहीं होने पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में इलाज नहीं होने पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज में सीएचसी में कर्मचारियों की लापरवाही के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के लिए महिला के पहुंचने पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमर्जेंसी में स्टॉफ नदारद रहने से नाराज मोहल्ले की महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरा स्टॉफ बेलगाम हो गया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने रात में इमरर्जेंसी से बाहर रहे स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर्ता महिलाओं का आरोप है कि अस्पताल के पीछे निवास करने वाली कश्मीरी (30) पत्नी मिस्वाक को प्रसव पीड़ा होने पर रात में अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन इमर्जेंसी में चिकित्सक, नर्स आदि उपस्थित नहीं मिले। इससे प्रसूता अस्पताल में तड़पती रही, उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमर्जेंसी स्टॉफ की लापरवाही प्रसूता के लिए जानलेवा हो सकता था। इसके विरोध में प्रदर्शन किया, कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि प्रदेश सर कार की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। योजना ओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने इमर्जें सी के नर्स और चिकित्सक पर कार्रवाई न करने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आशिया बानो, लाडो बेगम, फरीदा बानो, रुखसाना, बेबी बेगम, रेहाना बेगम, हिना बानो, नसीमा खातून,अन्नू, निशा देवी, अंजुम आदि शामिल रही।