{"_id":"61f2e77b07e6cf1f4324b24e","slug":"the-head-of-bahupura-was-murdered-in-the-election-rivalry-bhadohi-news-vns6356393102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजीश में बहुपुरा के प्रधान की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजीश में बहुपुरा के प्रधान की हुई थी हत्या
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के बहुपुरा ग्राम प्रधान कन्हैया लाल निषाद की हत्या चुनावी रंजिश में की गई। गांव में दुबारा पंचायत चुनाव की नियत से एक प्रत्याशी के बेटे सहित पांच युवकों ने घटना को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच और कोइरौना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मास्टरमाइंड सहित पांचों आरोपियों को हरिरामपुर से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 जनवरी की रात में ग्राम प्रधान बहुपुरा कन्हैयालाल निषाद की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। मृतक के चाचा छोटेलाल निषाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। उसके बाद एएसपी और सीओ ज्ञानपुर के नेतृत्व में क्राइम बांच, थाने की पुलिस टीम खुलासे के लिए लगाई गई। 48 घंटे के अंदर टीम ने मास्टर माइंड रमेश यादव सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में रमेश यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव में उसकी मां मात्र 13 मतों से हार गईं थी। उस हार की टीस दिल और दिमाग में हमेशा बनी रही। गांव में दुबारा चुनाव कराने और घर में प्रधानी लाने के लिए परेशान था। इसी दौरान गांव के आशुतोष दूबे उर्फ सोनू से मुलाकात हुई। इससे कुछ दिन पूर्व प्रधान से विवाद हुआ था। सोनू के सहयोग से गांव के दो अन्य युवकों को साथ लिया और हत्या की योजना बनाई। 25 जनवरी की रात नौ बजे सरसों के खेत में बैठ गए। पंचायत भवन से लौटते समय ग्राम प्रधान की हत्या कर फरार हो गए। सभी एक साथ जिले से बाहर जाना चाहते थे कि शिव मंदिर हरिरामपुर से गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने ओम प्रकाश उर्फ रमेश यादव, आशुतोष कुमार दूबे, अरूण यादव, महेश गौतम, राहुल गौतम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और धारदार हथियार बरामद किया।