फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The hangover of 2023 subsided at midnight and the spirit of New Year dawned

Bhadohi News: आधी रात उतरा 2023 का खुमार और चढ़ गया नए साल का सुरूर

Mon, 01 Jan 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
The hangover of 2023 subsided at midnight and the spirit of New Year dawned
सीतामढ़ी/ज्ञानपुर। पुराने साल के लिए जिले भर में अलविदा पार्टियों का आयोजन किया गया। आधी रात को जैसे ही गुजिस्ता साल का खुमार उतरा, नए साल का सुरूर चढ़ने लगा। थिरकते कदम थमे और चहकते हुए लोगों ने कहा हैप्पी न्यू इयर। स्वागत है उम्मीदों से भरे साल 2024। आकाश आतिशबाजी के रंगीन नजारों से चमक उठा। ठंड काफूर हो गई और डीजे की आवाज तेज। सीतामढ़ी, गोपीगंज और भदोही में जश्न से भरे कदम भोर तक थिरकते रहे। पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
विज्ञापन

जिले में साल के अंतिम दिन भी जगह-जगह लोगों का उत्साह देखने को मिला। सीतामढ़ी में बड़ी संख्या में सैलानियों का जुटान हुआ। लोगों ने अपने-अपने तरीके वर्ष को अलविदा कहा। आधी रात को आतिशबाजी के साथ नूतन वर्ष का स्वागत किया। देर रात तक जगह-जगह पार्टियों का आयोजन होता रहा। लोग नए साल के उल्लास में झूमते नजर आए। जिले का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी सजधज कर तैयार है। श्री सीता समाहित स्थल मंदिर, शिव मंदिर, प्राचीन सीता मंदिर, सीता सदन गेस्ट हाउस के साथ ही गोपीगंज बाबा बड़े शिव धाममें जंगल में मंगल कार्यक्रम का आयोजन है। वहीं ज्ञानपुर सिद्धपीठ बाबा हरिहनाथ, गोपीगंज बाबा तिलेश्वरनाथ, बाबा बड़े शिव का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। इसको लेकर पूरे परिसर की आकर्षक साज सज्जा की गयी है। पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में जगह-जगह रंग बिरंगी आकर्षक दुकानें, बच्चों के झूले, सौंदर्य प्रसाधन की चमचमाती दुकानें, खेल खिलौने सजे हैं। पर्यटनस्थल सीतामढ़ी में नए साल के पहले दिन 50 हजार सैलानियों के जुटने का अनुमान है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

छह स्थानों पर लगी बैरिकेडिंग, चप्पे पर पुलिस की तैनाती
जिले के एकमात्र पर्यटनस्थल सीतामढ़ी में श्री सीता समाहित स्थल मंदिर, 108 फिट बड़े हनुमान जी मंदिर, महर्षि बाल्मीकि आश्रम, गंगा तट, प्राचीन सीता मंदिर, उड़िया बाबा आश्रम, मौनी बाबा आश्रम और बाबा धवासा नाथ महादेव मंदिर परिसर में खुब भीड़ जुटती है। सैलानी मस्ती के साथ दर्शन पूजन कर अपने-अपने तरीके से नव वर्ष का जश्न मनाएंगे। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्री प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नव वर्ष पर सीतामढ़ी में भारी भीड़ की संभावना है। सुरक्षा के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में सिविल पुलिस के साथ, पीएसी, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ सादे वर्दी में पुलिस की तैनाती रहेगी। कुल छह स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
-----------------------
वर्जन
नए साल को देखते हुए तैयारियां पुख्ता है। आज रात में सभी थानों की पुलिस को गश्त पर लगाया गया है। वहीं ड्रिंक और ड्राइव को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की चेकिंग की जा रही है। यह अभियान सोमवार को भी नगर के प्रमुख चौराहों पर जारी रहेगा। वहीं नए साल पर जिले के प्रमुख मंदिरों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। -राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed