फांसी से लटककर प्रधान के भतीजे ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के अलुआ गांव के ग्राम प्रधान मुन्ना यादव के भतीजे अनिल यादव पुत्र लालजी यादव की शादी सात साल पूर्व मिर्जापुर के पटेहरा गांव में हुई थी। शादी के बाद अनिल ससुराल में ही रहता था। होली के पहले वह घर आया था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी भी घर आकर रहे, लेकिन पत्नी मायके से यहां आने के लिए राजी नहीं हुई। हर रोज की तरह शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार को सुबह आठ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सदस्य परेशान हो गए। कमरे के खिड़की से देखा तो लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। अनिल का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख घर वाले बदहवास हो गए। परिवार वालों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक को एक बेटा है। बताया जाता है कि वह पत्नी के रूठने से काफी क्षुब्ध था। रात में मोबाइल पर उसने पत्नी से बात भी की थी। तब उसने पत्नी को घर आने के लिए कहा, लेकिन वह आने को तैयार न थी। बातचीत के दौरान उसने अगले दिन उसका मरा मुंह देखने की चेतावनी दी थी। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की आत्महत्या के मामले में किसी ने शिकायत नहीं की। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया।