{"_id":"5702ca5f4f1c1b735bc815a9","slug":"the-grant-was-doubled-daughters-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शादी का अनुदान हुआ दोगुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शादी का अनुदान हुआ दोगुना
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में सरकार से मिलने वाला अनुदान दो गुना कर दिया गया है। 10 के बजाए अब 20 हजार अनुदान दिया जाएगा। एक अप्रैल से यह आदेश प्रभावी हो गया है। परिवार की दो बेटियों को यह लाभ विभाग से अनुमन्य किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को बेटियों की शादी करने मेे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसे परिवारों को शादी के खर्च में आर्थिक मदद के लिए सरकार ने शादी अनुदान योजना को लागू किया है। पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण विभाग की ओर से ओबीसी, सामान्य और एससी वर्ग के गरीब परिवारों को योजना से लाभान्वित किया जाता है। पिछले कई साल से इस योजना के तहत लाभार्थी को 10 हजार रुपये दिया जाता था, लेकिन इस साल से यह अनुदान 20 हजार कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव ने बताया कि पूर्व में ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन की श्रेणी 19 हजार और शहरी में 25 हजार 500 के आधार पर तय की गई थी,
लेकिन अब इसे बढ़ाकर ग्रामीण इलाकों में 46 हजार और शहरी इलाकों में 56 हजार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी को शादी के बाद 90 दिन के अंदर आनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि परिवार में एक पिता की दो बेटियों की शादी में इस योजना का लाभ मिलेगा।