फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Governor will arrive on the 2nd and will remain at the university for two hours.

Bhadohi News: दो को आएंगी राज्यपाल, दो घंटे तक विश्वविद्यालय में रहेंगी

Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The Governor will arrive on the 2nd and will remain at the university for two hours.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का दो नवंबर को जिले में आगमन संभावित है। इस दौरान वह विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगी। राज्यपाल के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने की मांग तीन दशक से चल रही थी, हालांकि इसको अमलीजामा पहनाने की पहल अक्तूबर 2025 में शुरू हुई। फरवरी में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। कुलसचिव समेत अन्य पदों पर नियुक्ति संग 2026-27 सत्र से प्रवेश भी शुरू हो गया। विश्वविद्यालय बनने के बाद पहली बार इसकी कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन हो रहा है। वह दो नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय में रहेंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम-एसपी ने विश्वविद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर की सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ज्ञानपुर और डीपीआरओ को निर्देश दिया कि परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि मार्गों पर आवश्यक मरम्मत, सड़क व्यवस्था तथा अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराएं। इस मौके पर कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव, एडीएम शुभांगी शुक्ला आदि रहीं।
- दो नवंबर को राज्यपाल जिले में आ रही हैं। केएनयू की वह कुलाधिपति हैं। निरीक्षण कर व्यवस्था देखी गई है। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया जाएगा।- शैलेष कुमार, डीएम भदोही।

दो नवंबर को विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेंगी। उनका विशेष कार्यक्रम नहीं है। वह पहली बार आ रही हैं। विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी।- प्रो. उमा श्रीवास्तव, कुलपति, केएनयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed