फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The girlfriend sitting on the back of the scooter started beating her boyfriend, the matter reached the police station.

Bhadohi News: स्कूटी पर पीछे बैठी प्रेमिका प्रेमी को लगी पीटने, मामला कोतवाली पहुंचा

Thu, 06 Mar 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend sitting on the back of the scooter started beating her boyfriend, the matter reached the police station.
गोपीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड पर बुधवार की दोपहर एक प्रेमी युगल का हाई प्रोफाइल ड्राॅमा देखने को मिला। प्रेमी के साथ स्कूटी पर बैठी प्रेमिका अचानक उसे पीटने लगी। युवक की पिटाई होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की चार साल पहले प्रयागराज जनपद के जंघई थाना क्षेत्र के एक युवती से बस में सफर के दौरान मुलाकात हुई थी। दोनों एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगे। दोनोें ने मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रेमिका गोपीगंज पहुंची।
विज्ञापन

इस बीच प्रेमी भी पहुंचा और दोनों स्कूटी पर बैठकर ज्ञानपुर रोड की तरफ चल रहे थे। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और स्कूटी पर पीछे बैठी प्रेमिका प्रेमी का बाल खिंचकर उसकी पिटाई करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच प्रेमी ने स्कूटी रोक दी। मामला देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पीआरबी पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस दोनों से बातचीत कर विवाद का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed