फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The girl family got angry after seeing another groom on the stage

Bhadohi News: स्टेज पर दूसरा दूल्हा देख भड़के लड़की वाले, फोटो से मिलान पर हुआ खुलासा, बैरंग लौटी बारात

Sat, 26 Apr 2025 07:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 07:44 PM IST
सार

सुरियावां आई बारात में उस वक्त माहौल गर्म हो गया। जब लड़की वालों ने दूसरा दूल्हा होने की बात कही। फोटो मिलान के बाद खुलासा हुआ और कहा कि शादी के पहले किसी रस्म में लड़का शामिल नहीं हुआ था लिहाजा बाद में बारात बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
The girl family got angry after seeing another groom on the stage
दूल्हा, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर के एक मोहल्ले में शनिवार को दूल्हा बदलकर शादी करने का मामला सामने आया। स्टेज पर दूसरा दूल्हा देखकर लड़की वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। जौनपुर से आई बरात बिना दुल्हन के ही लाैट गई। जयमाल के दाैरान लड़की वालों ने शक होने पर फोटो से दूल्हे का मिलान किया। फोटो से दूल्हे का चेहरा नहीं मिलने पर लड़की वालों ने जयमाल की रस्म रोक दी।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हो गई। बात न बनने पर बरात लौट गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर के महराजगंज निवासी अमर बहादुर मौर्य के बेटे अभिषेक मौर्य से तय की थी। शादी के पहले हुई रस्मों में लड़का लड़की के घर नहीं आया था।
विज्ञापन


लड़की वालों के पास केवल उसकी फोटो थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया है कि वधू पक्ष के लोगों के पूछने पर वर पक्ष के लोग लड़के के व्यस्त होने की बात कहकर टाल देते थे। कहते थे लड़के से सीधे शादी में मिलिएगा। शुक्रवार की रात धूमधाम से बरात आई। दरवाजे पर जयमाल रस्म शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों को शक हुआ कि दूल्हा दूसरा है। इस पर लोगों ने फोटो से दूल्हे के चेहरे की मिलान की तो उनका शक यकीन में बदल गया। लोगों ने तत्काल रस्म को रोक दी। रातभर चली पंचायत में लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बरात लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed