फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The forest department is unaware that 45 trees that fell in the rain have disappeared

Bhadohi News: वन विभाग को पता नहीं, बारिश में गिरे 45 पेड़ हो गए गायब

Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The forest department is unaware that 45 trees that fell in the rain have disappeared
ज्ञानपुर। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश में लगभग 45 पेड़ सड़क के किनारे से टूटकर गिर गए थे। अब एक-एक करके सभी पेड़ गायब हो गए हैं। विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग पाई है। सभी पेड़ रातोंरात आरा मशीन पर पहुंच गए। इससे रेंज कार्यालय की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

15 जुलाई से लगातार तीन दिन तक बारिश हुई। शहर से गांव तक 45 पेड़ गिर गए। कहीं वन विभाग तो कहीं ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ हटवाया गया। सीतामढ़ी, नारेपार, बारीपुर, बनकट, छेछुआ, हरिरामपुर, कलातुलसी, मवैयाथान सिंह आदि स्थानों पर पेड़ गिरे थे। वहीं, करियावं-कस्तुरीपुर मार्ग पर एक आम का पेड़, बनकट में नीम का पेड़ गिरा था। औराई भदोही मार्ग पर प्रजापतिपुर, सर्रोई के विसापुर, जयरामपुर, मूंसीलाटपुर, रजपुरा नेशनल मार्ग, दुर्गागंज के भौंथर गांव के मुख्य मार्ग, शेरपुर में नीम का पेड़ गिरा था। खेमापुर में बिजली के तार पर नीम का पेड़ गिरा था।
विज्ञापन

सड़क किनारे गिरे पेड़ों की होती है निलामी
विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बरसात में टूटे करीब 45 पेड़ गायब हो गए हैं। कुछ स्थानों पर गिरे पेड़ ही रेंज कार्यालय पर आ सके। नियमानुसार सड़क किनारे गिरे हुए पेड़ों को रेंज कार्यालय पर लाया जाता है। उसकी नीलामी होती है। उससे मिले राजस्व को सरकारी खजाने में जमा किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुमति ली लिप्टस के पेड़ काटने की, साथ में कटवा दिया शीशम का पेड़
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 15 दिन पहले लिप्टस का एक पेड़ काटा गया था। वन विभाग से मूल्यांकन भी किया गया था। उसके बाद कॉलेज परिसर में शीशम के पेड़ भी काटे गए, लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को नहीं दी गई। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


सड़क के किनारे गिरे पेड़ को रेंज कार्यालय लाया जाता है। इसकी नीलामी ऑनलाइन वन विभाग करता है। बारिश में गिरे पेड़ों के बारे में वन रेंजरो से जानकारी ली जाएगी।
- विवेक यादव- डीएफओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed