{"_id":"57ae2dfa4f1c1ba708ee43b5","slug":"the-food-distribution-is-not-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":" अनाज वितरण न होने पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज वितरण न होने पर बिफरे
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अनाज न मिलने से नाराजगी ज्ञानपुर विकास खंड के हिंछनपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला आपूर्ति कार्यालय पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोटेदार पर धांधली करने और अनियमितता करने का आरोप लगाकर डीएसओ को पत्रक सौंपा, उसके खिलाफ जांच करके कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव का कोटेदार पात्र गृहस्थी के तहत गरीबों को राशन देने में हीलाहवाली करता है। राशन उठान न होने की बात कहकर सबको टरका देता है। इसके बाद उनके हिस्से के खाद्यान्न को बाजार में ब्लैक कर देता है। इस तरह से अब तक चार महीने से गांव के पात्र और अंत्योदय गृहस्थी के लाभार्थी अनाज से वंचित हो जा रहे हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई न होने से मनबढ़ भी हो गया है। गरीबों के साथ कोटेदार अभद्रता भी करने से बाज नहीं आता है।
ग्रामीणों ने एक स्वर में जिला आपूर्ति अधिकारी से गांव के गरीबों को उनके हक का अनाज दिलाने की मांग की। मांग करने वालों में गांव के काम ता प्रसाद मौर्य, चकरपानपुर, ओम प्रकाश पाल, चकमनी, निर्मला, मिथिलेश, सरिता पाल, चनरा देवी, सीता देवी, अमरावती देवी, राजेंद्र प्रसाद, प्रेमा देवी, फूल कुमारी, बिहारी लाल, झुरू पाल, राम प्यारे, दुलारी देवी समेत अन्य लोग शामिल रहे।