{"_id":"985e09a33efc2c7bc8694f7880db7c83","slug":"the-festival-celebrated-the-unity-and-harmony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी एकता और सौहार्द से मनाए त्यौहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी एकता और सौहार्द से मनाए त्यौहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में अफसरों ने सभ्रांत लोगों से शांति पूर्वक ढंग से पर्व मनाने का आग्रह किया।
ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव की देखरेख में शांति समिति की बैठक हुई।
इस मौके पर सीओ श्यामशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। औराई थाने में एसडीएम मनोज सिंह ने संभ्रातों से सभी पर्व को शांतिपूर्वक, एकता और सौहार्द से संपन्न कराने का आग्रह किया।
उन्होंने समस्या पूछी और उसका निदान के लिए विभागों को निर्देशित भी किया।
नागरिकों ने घोसिया नगर में जर्जर तार बदलने, बिजली आपूर्ति प्रतिदिन शाम सात से 12 बजे तक करने, गिर्दबडग़ांव में ताजिया के रास्ते में आड़े आ रहे नीम पेड़ कटवाने, रामजानकी मंदिर उगापुर में जर्जर तार और रास्ते को दुरूस्त करने की मांग की। 28 को भरतमिलाप पर सुरक्षा चौकस करने, महराजगंज में बाईपास पर खुला नाला शीघ्र बनाने की मांग की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनके सुझाव पर अमल किया जाएगा। बैठक में सीओ अखिलेश राय, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, चेयरमैन नुमान अहमद, प्रधानपति जावेद अहमद, डॉ. सनवारूल हक, गोपाल बरनवाल, इद्रीस, ताराशंकर दुबे, राम अकबाल, धर्मेद्र मिश्र समेत ताजियादार, रामलीला और पूजा कमेटी के लोग थे।
खमरिया संवाददाता के अनुसार,त्यौहारों के मद्देनजर नगर के शहीद नरेश इंटर कालेज में सीओ अखिलेश राय,तहसील दार ओपी पांडेय, एसओ सत्येंद्र यादव की उपस्थिति में पीस कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें ताजियादार और पूजा कमेटी के लोग भी थे। अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। जो भी समस्या होगी प्रशासन की ओर से निस्तारित किया जाएगा। सभी लोग मिलजुलकर त्यौहार संपन्न कराए। इस मौके पर श्याम बहादुर, पूर्व चेयरमैन रामधनी मौर्य, दाऊ शुक्ला, धर्मेद्र मौर्य, शैलेद्र दुबे, राहुल, इजहार, प्रेमचंद, शिबू, राधेश्याम आदि रहे।