{"_id":"5720c1ed4f1c1be776a9166b","slug":"the-father-son-crushed-by-bolero-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को बोलेरो ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र को बोलेरो ने कुचला, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 27 Apr 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज थानाक्षेत्र के तिलंगा गांव में बोलेरो से कुचलकर पिता-पुत्र की मौत के बाद थाने में खड़ी हादसे में संलिप्त बोलेरो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के तिलंगा गांव में शादी की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं जब बारातियों की एक बोलेरो जीप ने पंडाल में सो रहे पिता-पुत्र को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक शादी में आई बैंड पार्टी के सदस्य थे। पंडाल में सो रहा एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक गाड़ी समीप के एक खेत में खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। गाड़ी का ड्राइवर नशे में बताया जा रहा है।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी हरिशंकर पांडेय के घर मंगलवार की रात ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के डुहियां गांव से बारात आई थी। रात में द्वारचार लगने के बाद सभी लोग खाना खाकर जनवासा में सोने चले गए। बारात में गोपीगंज के बलापुर गांव निवासी कैलाश गौतम (40) और उसका पुत्र छांगुर (12) वर्ष बाजा बजाने के लिए आए थे। पिता-पुत्र पंडाल में सो रहे थे। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे बारात में आई बोलेरो यूपी 66 एफ 7909 का चालक रात में ही गाड़ी बैक करने लगा। इसी दौरान पंडाल में सो रहे पिता-पुत्र पर गाड़ी चढ़ गई। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, उनके पास ही सो रहा जितेंद्र नामक युवक बाल-बाल बच गया। हादसे से बारात में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दूल्हे के पिता और बोलेरो मालिक के पुत्र विपिन शुक्ला निवासी भावसिंहपुर को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी समीप के एक खेत में खड़ी कर फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतक कैलाश को दो लड़की और दो लड़के थे। छांगुर उसका बड़ा पुत्र था।