फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The family went to the wedding, theft happened in the house

शादी में गया था परिवार, घर में हो गई चोरी

Tue, 30 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The family went to the wedding, theft happened in the house
ठंड का मौसम जैसे-जैसे बढ़ रहा है पुलिस की गश्त कम होती जा रही है। यही वजह है कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। इसके पहले भी यहां चोरी हो चुकी है, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर रजपुरा कॉलोनी फेज-3 में दो घरों से चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश दूबे अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह जौनपुर पाली निगोह गए हुए थे। रात में ताला तोड़कर चोरी हो गई। ओमप्रकाश दूबे ने बताया है कि कुछ नकदी समेत एक सोने की सिकड़ी और सोने की अंगूठी चोरी हुआ है। वहीं दूसरी घटना रजपुरा कालोनी फेज 3 में रहने वाले वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर हुई हैं। उनके पड़ोसी ने बताया कि वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव करीब एक सप्ताह से परिवार के साथ रामेश्वरम धाम दर्शन के लिए गए हुए है। शनिवार की रात में उनके घर का ताला तोड़कर चोरी हुई। इसके पहले बृहस्पतिवार की रात रजपुरा कालोनी फेज एक में शिक्षिका कुसुमलता के घर चोरी के मामला सामने आया था। पीड़ितों ने कहा कि रजपुरा पुलिस चौकी के पुलिस रात के समय गश्त नहीं कर रही है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत हैं। चौकी इंचार्ज अजय कुमार राय ने बताया कि तीनों चोरी की घटनाओं की जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed