फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The faces of the girl students blossomed after getting the smartphone

स्मार्टफोन पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The faces of the girl students blossomed after getting the smartphone
केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत स्नातक में अध्ययनरत 405 छात्राओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरित किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर रहे हैं। स्मार्टफोन से युवाओं संग सूबे को स्मार्ट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर छात्र और छात्राओं का यह कर्तव्य होना चाहिए कि इस स्मार्टफोन का उपयोग केवल शिक्षा के लिए करें। नई शिक्षा नीति की सारी जानकारी इस स्मार्टफोन से प्राप्त की जा सकती है। अभी यह स्मार्टफोन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है। आने वाले समय में सभी छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं। प्राचार्य डॉ. बृज किशोर त्रिपाठी ने वर्तमान समय में पर्यावरण, पानी और साफ सफाई को एक चुनौती बताते हुए कहा कि सभी छात्राएं अपने यहां एक पौधा अवश्य लगाएं। ससुराल जाते समय अपने माता-पिता और भाई से कहें कि यह सूखने न पाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय डिजिटलाइजेशन का है। इस मौके पर सत्यदेव दूबे, राजेंद्र दूबे, संजय दूबे, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, रीना सिंह, विनोद कुमार मिश्र, आराधना वर्मा, लक्ष्मी यादव, ज्योत्सना जायसवाल, प्रज्ञा वर्मा, सोहन कुमार यादव, निशा मिश्रा, डॉ. श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed