फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The entire district is dependent on a single radiologist, how should be the ultrasound

Bhadohi News: एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे पूरा जिला, कैसे हो अल्ट्रासाउंड

Sat, 17 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The entire district is dependent on a single radiologist, how should be the ultrasound
जिले के दो बड़े अस्पतालों पर इन दिनों अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर मरीज परेशान हो रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे पर चल रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद समस्या बढ़ गई है। अस्पताल में बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही मरीजों को वापस जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वे 29 जून तक अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

कालीन नगरी में एमसीएच और एमबीएस के साथ सौ शैय्या चिकित्सालय को मिलाकर कुल तीन बड़े चिकित्सालय हैं। इसमें सौ शैय्या चिकित्सालय को छोड़कर एमसीएच और एमबीएस में अल्ट्रासाउंड होते हैं। एमसीएच में जहां 800 से 900 तो वहीं एमबीएस में रोजाना 600 से 700 मरीजों की ओपीडी होती है। ऐसे में हैरत की बात ये है कि पूरा जिला सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे चल रहा है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके पांडेय सप्ताह में तीन दिन एमसीएच और दो दिन एमबीएस में बैठते हैं। फिलहाल वे 29 जून तक छुट्टी पर हैं। ऐसे में जिला चिकित्सालय में दूर-दूर से अल्ट्रासाउंड को पहुंच रहे मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। इस समय अल्ट्रासाउंड सेंटर के सामने उनकी अवकाश पर होने की पर्ची चस्पा की गई है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि निजी कारणों से रेडियोलॉजिस्ट 29 जून तक अवकाश पर है। इसकी सूचना सेंटर के सामने पर्ची पर लगा दिया गया है। वे 30 जून से ड्यूटी पर आएंगे।
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दूर से पहुंचते हैं मरीज
ज्ञानपुर। शासन व जिला प्रशासन स्तर से सरकारी चिकित्सालयों में प्रसूता महिलाओं के लिए सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया गया है, लेकिन विडंबना है कि एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे पूरा जिला संचालित होता है। ज्ञानपुर स्थित एमसीएच में ऊंज, सीतामढ़ी, औराई, घोसिया, गोपीगंज, कौलापुर, वहिदानगर, खमरिया जैसे दूर दराज क्षेत्रों से प्रसूता महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचती हैं। वहीं भदोही के एमबीएस में भी सुरियावां, चौरी, दुर्गागंज, मोढ़ और अभोली जैसे क्षेत्रों से लोग अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते हैं। ऐसे में जब वे तपती धूप के बीच अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंच रहे हैं तो रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश की जानकारी होते ही मायूस होकर या तो घर लौट जाते हैं या फिर निजी चिकित्सालय की ओर रूख करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed