Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The electronic market is back in full swing during the wedding season

Bhadohi News: लगन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लौटी रौनक

Mon, 09 Feb 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The electronic market is back in full swing during the wedding season
ज्ञानपुर नगर में लगन के समय सजा इलेक्ट्रानिक बाजार। संवाद
सहालग सीजन शुरू होते ही जिले के बाजारों में रौनक लौट आई है। शादी विवाह के सीजन में व्यापारी को अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखकर व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इलेक्ट्राॅनिक व्यापारियों के मुताबिक, टीवी, फ्रीज, एसी, कूलर, पंखा, प्रेस, ब्लोअर, हीटर आदि इलेक्टाॅनिक उपकरण की मांग ज्यादा है। इलेक्ट्राॅनिक उपकरण 250 से लेकर 50 हजार रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, जंगीगंज, चौरी, मोढ़, दुर्गागंज, महराजगंज, औराई आदि बाजारों में कपड़े, इलेक्ट्रानिक, बर्तन, फर्नीचर की दुकानों पर सुबह से रात तक खरीदार नजर आ रहे हैं। फर्नीचर और बर्तन व्यापारियों ने लगन के मद्देनजर डिजाइनदार बर्तन, उपहार सामग्री और फर्नीचर मंगवाए हैं। दोपहर बाद दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ जा रही है। इलेक्ट्राॅनिक दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए उपहार भी दे रहे हैं। ज्ञानपुर स्थित एक इलेक्टाॅनिक दुकान के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सहालग सीजन टीवी, फ्रीज, एसी, कूलर, इंडक्शन की मांग ज्यादा है। इलेक्ट्राॅनिक सामान पर वारंटी, गारंटी भी है। बताया कि सीजन में प्रतिदिन डेढ़ लाख के इलेक्ट्राॅनिक सामान की बिक्री हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed