फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The effect of climate change is visible, patients lying in the hospital

मौसम परिवर्तन का दिखा असर, अस्पताल में पटे मरीज

Fri, 14 Oct 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The effect of climate change is visible, patients lying in the hospital
ज्ञानपुर। बीते सप्ताह हुई बारिश का असर अब दिखने लगा है। मौसम अचानक परिवर्तन का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। जिले के एमसीएच, एमबीएस चिकित्सालय में वायरल बुखार, डायरिया, सर्दी जुकाम, दाद-खाज के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। यहां चार दिन में छह हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी देखी गई। बदलते मौसम के बीच चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में मौसम बदलाव के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार से बृहस्पतिवार तक एमसीएच में 3058 मरीजों की ओपीडी, एमबीएस में 3176 मरीजों की ओपीडी थी। दोनों चिकित्सालय में चार दिन में कुल 6234 मरीजों को देखा गया। इसके अलावा इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जिला चिकित्सालय लैब में चार दिन में दस हजार से अधिक लोगों के खून की जांच की गई। इसी दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लोगों की लंबी कतार दिखी। चिकित्सकों को दिखाने के लिए सुबह से ही मरीज चिकित्सालय में पहुंच जाते हैं। जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इस समय मौसमी बीमारी से लोगों को बचने की सख्त जरूरत है। इसके साथ ही घर में कूलर का पानी या कहीं और पानी जमा हो तो उसे तत्काल बदलें, अपने आसपास साफ-सफाई रखें। बाजारू चीज खाने से बचें। महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि इस समय बारिश के बाद से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। नए मरीजों के साथ पुराने मरीज भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed