फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The drain is jammed, the problem may increase in the rain

जाम है नाली, बरसात में बढ़ सकती है परेशानी

Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The drain is jammed, the problem may increase in the rain
मानसून शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और सफाई के अभाव में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। इसके चलते लोगों को बरसात के मौसम में परेशानी बढ़ने की चिंता सताने लगी है। जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने और गंदगी से नालियां जाम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है और न ही जलनिकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसके चलते लोगों को बारिश होने पर समस्या और बढ़ने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि एक महीने से नालियों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। समय से सभी नाला-नालियों को सफाई का कार्य पूरा करा लिया जाएगा, लेकिन वास्तविकता अलग है। दुर्गागंज तिराहा से गोपीगंज मार्ग, तिराह से दुर्गागंज मार्ग पर कुछ दूरी तक और नगर पंचायत अध्यक्ष के वार्ड में कुछ हिस्सों पर नाली की सफाई की गई है, जबकि कुंवरगंज, पुरानी कलेक्ट्रेट मार्ग, पुरानी देहाती मार्ग, वार्ड, पुरानी बाजार व अन्य क्षेत्रों में अब भी नालियां जाम पड़ी हुई हैं। उधर, वार्ड नंबर चार के सभासद रंजीत गुप्ता ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। वार्ड नंबर सात के सभासद आजाद शुक्ला ने कहा कि उनके वार्ड में भी नाली की सफाई नहीं हो सकी है। इससे बारिश में जल भराव की समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस साल भी अगर जल भराव हुआ तो वे चुप नहीं बैठेंगे। नगर पंचायत के चेयरमैन हीरालाल मौर्य का कहना है कि मानसून को देखते हुए नालियों की सफाई कराई जा रही है। अधिकतर स्थानों पर काम पूर्ण हो चुका है। जल्द ही अन्य स्थानों पर नालियों की सफाई करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed