Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The district's first modular operation theater will be built in the district hospital.

Bhadohi News: जिला अस्पताल में बनेगा जिले का पहला मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर

Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The district's first modular operation theater will be built in the district hospital.
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में जनपद की पहली मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर (ओटी) बनाया जाएगा। यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक किसी भी उपकरण को हाथ नहीं लगाएंगे। इससे ओटी में संक्रमण का खतरा बेहद कम रहेगा।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में हर दिन व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो रही हैं। अब यहां मॉड्यूलर ओटी तैयार किया जाएगा। इससे मरीजों में इंफेक्शन का खतरा न के बराबर रहेगा। अमूमन देखा जाता है कि ऑपरेशन के बाद किसी मरीजों इंफेक्शन हो जाता है। इसका मुख्य कारण होता है कि ऑपरेशन के उपकरण में कहीं खून लगा रहता है। या फिर अच्छे से उसकी सफाई नहीं की जाती है, लेकिन मॉड्यूलर ओटी तैयार होने के बाद इन सब समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ओटी में आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला अस्पताल में रोजाना 800 से 900 की ओपीडी होती है। इसके अलावा 40 से 50 मरीज इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। औसतन दो से तीन ऑपरेशन हर रोज होते हैं। इसमें प्रसव पीड़िता की संख्या सबसे अधिक रहती है।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
सेंसर युक्त होगा दरवाजा
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को ही मॉड्यूलर ओटी बनाया जाएगा। इसमें सेंसर युक्त दरवाजा लगेगा। इसके अलावा नल की टोंटी भी सेंसर से अटैच होगी। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक जैसे ही दरवाजा के पास पहुंचेंगे। दरवाजा खुल जाएगा और नल की टोंटी से पानी गिरने लगेगा। ऑटो क्लेव मशीन होगी। जहां अत्याधुनिक तरीके से उपकरण की सफाई होगी। हाईटेक लाइट समेत कई अन्य व्यवस्थाएं होंगी।

इनसेट:
मॉड्यूलर ओटी बनाने का लाभ:

- संक्रमण का खतरा कम होना
-ऑपरेशन के दौरान सभी उपकरण होंगे साफ
-ओटी का दरवाजा, नल की टोंटी सेंसर युक्त होगी।
-सारे उपकरण आधुनिक तकनीकी के होंगे
---------------------

वर्जन:
मॉड्यूलर ओटी में सारे उपकरण डिजिटल होंगे और हाईटेक होंगे। दरवाजा, नल की टोंटी सेंसर युक्त होगा। मशीन के जरिए उपकरणों की साफ होगी। - डॉ. धीरज प्रकाश, सर्जन, जिला अस्पताल, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article