{"_id":"586fec8e4f1c1b3d08159052","slug":"the-district-is-divided-into-12-zone-and-the-68-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 12 जोन आैर 68 सेक्टरों में बांटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 12 जोन आैर 68 सेक्टरों में बांटा
bhadohi
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते डीएम सुरेश कुमार सिंह।
- फोटो : bhadohi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 12 जोन और 68 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव पर निगरानी के लिए आठ टीमों को गठन किया गया है। जबकि 125 से अधिक अफसर चुनाव की निगरानी करेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। कहा कि आचार संहिता प्रभावी होने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारी में जुट गया है। किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 12 जोन और 68 सेक्टर में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, वाट्सअप समेत अन्य गतिविधियों पर भी टीमें नजर रखेंगी। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्तर से किया गया तो संबंधित प्रत्याशी पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वीडियो निगरानी टीम नौ, सहायक व्यय प्रेक्षक टीम में तीन, वीडियो अवलोकन टीम में नौ, लेखा टीम में छह, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति में सात अधिकारियों को लगाया गया है। इसी तरह उड़नादस्ते में भदोही विधानसभा के लिए तीन टीम में 11 अधिकारी, ज्ञानपुर की तीन टीम में 12 अधिकारी और औराई की तीन टीम में 12 अधिकारी को लगाया गया है। कहा कि स्थैतिक निगरानी टीम में नौ थानों के 27 एसओ और पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। व्यय अनुवीक्षण टीम में तीनों विधानसभाओं में चार लोग लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्ती की जाएगी। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिले के 444 हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वाले दस हजार से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है। इतना ही नहीं इस जद में संदिग्ध भी रहेंगे।