फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The devotees of Sitamarhi and Ghoapilea Dham

सीतामढ़ी और घोपइला धाम में उमड़े भक्तजन

Fri, 31 Mar 2017 01:52 AM IST
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र में बृहस्पतिवार को नवदुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना की गई। इस दौरान देवी मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जगत जननी के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से शाम तक देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। घोपइला देवी मंदिर पर जहां हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई, वहीं सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल पर भी बड़ी संख्या में आस्थावान पहुंचे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में जिले के नगर और गांवों का वातावरण भक्तिभाव में डूब गया है। हर तरफ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही देवी मंदिरों पर मां के जयकारे हो रहे हैं। घर-घर कलश स्थापना कर दुुर्गा सप्तशती पाठ और आदिशक्ति की उपासना के नौ दिनी अनुष्ठान चल रहे हैं। धनापुर स्थित विधायक आवास पर सहस्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन काशी से आए काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास परिषद सदस्य पं. राजकृष्ण मालवीय के नेतृत्व में 151 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कराया। इस मौके पर आचार्य ने यज्ञ शब्द की व्याख्या की। कहा कि नवरात्र में दैवीय शक्तियों की उपासना जीव का धर्म है। कहा कि यह यज्ञ नवरात्र की नवमी तक चलेगा। दूसरी ओर जिले में श्रीराम नवमी की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। जिला मुख्यालय ज्ञानपुर समेत जिले के तमाम नगर और कस्बे केसरिया रंग के झंडों से रंग गए हैं। जगह-जगह धार्मिक आयोजन और जय श्रीराम के जयघोष वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। ग्रामीण इलाकों में भी नवमी की धूम मची है। तमाम गांवों में युवाओं ने आपस में मिलकर नवमी पूजन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed