फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The deer did not come into the trap, jumped 12 feet and ran away

Bhadohi News: फंदे में नहीं आया बारहसिंघा, 12 फीट छलांग लगाकर भागा

Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
The deer did not come into the trap, jumped 12 feet and ran away
गाेपीगंज। नगर रविवार की सुबह अचानक बारहसिंघा को देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया। कस्बे में बारहसिंघा देखते ही युवकों ने उसका पीछा किया। माधोरामपुर के हरिजन बस्ती में एक मड़हे में जाकर बैठ गया। सूचना के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही उसे पकड़ने को फंदा फेंका। बारहसिंघा लगभग 12 फीट लंबी छलांग लगाकर भाग हो गया।
विज्ञापन

नगर में रविवार की सुबह थाना परिसर के बगल स्थित भाजपा नेता संजय यादव के मकान में एक बारहसिंघा को टहलते देखा गया। लोगों का शोरगुल सुनकर वह इधर-उधर भागने लगा। गलियों से होते हुए माधोरामपुर हरिजन बस्ती पहुंच गया। जहां फूलचंद चौधरी के मड़हे में पहुंचकर वहीं सुस्ताने लगा। लोगों ने मड़हे को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही औराई रेंजर रामेश्वनाथ शुक्ला व बीट प्रभारी प्रदीप मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बारहसिंघे को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। मड़हे में बैठे बारहसिंघा को जैसे ही वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए फंदा फेंका। बारहसिंघा लगभग 12 फीट ऊंची छलांग लगाते हुए फरार हो गया। लोगों ने बताया कि दौड़ते-भागते समय बारहसिंघा मामूली रूप से जख्मी भी हुआ है। रेंजर रामेश्वरनाथ ने बताया कि फिलहाल बारहसिंघा पकड़ में नहीं आया है। अब जैसे ही उसकी कहीं देखे जाने की सूचना मिलेगी। वन विभाग की टीम पहुंचकर उसे पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed