फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The decorations, grand makeup adorned on Rangabhari Ekadashi

रंगभरी एकादशी पर सजे रहे देवालय,भव्य श्रृंगार

Thu, 05 Mar 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The decorations, grand makeup adorned on Rangabhari Ekadashi
लालानगर/खमरिया। रंगभरी एकादशी का पर्व बृहस्पतिवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। गोपीगंज नगर और आसपास के देवालयों को आकर्षण ढंग से सजावट कर भव्य शृंगार किया गया था। दर्शन-पूजन करने वालों से मंदिर परिसर भरे रहे, जो हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिरों को गुंजायमान करते रहे। खमरिया नगर के भजईपुर हनुमान मंदिर पर भजन-कीर्तन का शुभारंभ संयोजक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने कराया। बताया जाता है कि रंगभरी एकादशी पर्व की तैयारियां शिवरात्रि से ही शुरू हो गई थी। शेष बचे कार्यों को पूजन समितियों ने एकादशी के दिन पूरा कर लिया। मंदिरों को रंग-बिरंगे विद्युत उपकरण और सुगंधित पुष्पों से भव्य सजावट कर भूत भावन भोलेनाथ का पंच द्रव्य आदि से शृंगार कर अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति की ओर से इस वर्ष भी भव्य पूजन समारोह का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक और मनोहारी झांकि सजाने के लिए सोने-चांदी, मणिमुक्ता के आभूषण, सुगंधित द्रव्य, पुष्प से शृंगार कर गुलाल चंदन अर्पित किया गया। बड़े शिव के विहंगम स्वरूप का दर्शन सायंकाल से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इसी तरह जंगीगंज, कोइरौना, ऊंज, कुरमैचा, नवधन, सुभाषनगर, गोधना, मैलौना, दरवांसी, रजमला, सीतामढ़ी, कटरा, धनतुलसी, इटहरा आदि क्षेत्रों में भी रंगभरी एकादशी की धूम देखी गई। साथ ही तिलेश्वरनाथ धाम, कबूतर नाथ, गोपेश्वरनाथ, सिद्धेश्वरनाथ, स्वामी बड़ादेव, जोगीबीर, हनुमानगढी, पांडवानाथ धनेश्वरनाथ, कुंतेश्वर महादेव नरउर समेत अन्य मंदिरों मे देर रात तक भजन-कीर्तन होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed