फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The death of a teenager who came in the grip of current

करंट की चपेट में आने से ननिहाल आए किशोर की मौत

Fri, 10 Jun 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The death of a teenager who came in the grip of current
भदोही कोतवाली क्षेत्र के नगर केकसाई टोला में बृहस्पतिवार को दोपहर में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर अल्तमश की मौत हो गई। किशोर वाराणसी के अलईपुरा क्षेत्र का निवासी था। अपने ननिहाल में रह रहा था। बृहस्पतिवार को अल्तमश पेयजल के लिए टुल्लू पंप लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इंदिरा मिल चौराहा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कसाई टोला के मुश्ताक कुरैशी का नाती अल्तमश अपनी मां के साथ तीन दिन पहले ही ननिहाल आया था। पिता भी आए थे, जो परिवार के सदस्यों को छोड़ कर अगले दिन लौट गए। बृहस्पतिवार को दोपहर में पालिका के नल में पानी आया तो अल्तमश टुल्लू मशीन लगाकर बिजली के प्वाइंट में प्लग लगा रहा था। तभी करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद वाराणसी से भी लोग पहुंचे और शव लेकर वाराणसी चले गए। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed