{"_id":"67f56dce09d62f602a0db924","slug":"the-cousins-funeral-procession-was-taken-out-tears-flowed-from-every-eye-the-stoves-were-not-lit-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-124536-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चचेरे भाइयों की उठी अर्थी, हर आंख से बरसे आंसू, नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चचेरे भाइयों की उठी अर्थी, हर आंख से बरसे आंसू, नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के बांसदेवपुर गांव में मंगलवार को तीन चचेरे भाइयों की अर्थी एक साथ उठी। परिजनों के चित्कार से ग्रामीणों की आंखें आसूंओं से भर गईं। नौजवानों की मौत से पूरा गांव मर्माहत है।
गांव में किसी के घर चूल्हे नहीं जले। युवकों के दादा बाल श्रृंगार, दल श्रृंगार, उजागीर की आंखों से आंसू धारा बह रही थी। मां और छोटी बहने रोते-रोते बेहोश हो गई।
औराई कोतवाली के तिउरी गांव के पास हाईवे के सर्विसलेन पर सोमवार को सड़क हादसे चचेरे भाई रिंकू 20, अमर 19 और अमित 18की मौत हो गई थी। रिंकू से 3, अमर और अमित की 2-2 छोटी बहनें हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, रिंकू हैदराबाद में किसी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
चार दिन पहले ही गांव आया था। उसकी शादी की बात चल रही थी। मंगलवार को उसको देखने के लिए लड़की वाले आने वाले थे। मेहमानों के स्वागत के लिए वह महराजगंज बाजार में सामान खरीदने गया था।
बाइक पर दोनों चचेरे भी बैठे थे। लौटते समय तियूरी गांव के सामने ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बताया कि अमर व अमित के पिता कालीन बुनकर है। वहीं रिंकू के पिता मुंबई में मजदूरी करते है।